ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / होली पर बिहार के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों से चलेगी 200 स्पेशल...

होली पर बिहार के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों से चलेगी 200 स्पेशल बसें, 1 फरवरी से बुकिंग शुरू

होली पर बिहार के लिए दिल्ली, पंजाब, यूपी, पश्चिम बंगाल और झारखंड से 200 BSRTC स्पेशल बसें चलेंगी। ऑनलाइन एडवांस टिकट बुकिंग 1 फरवरी 2026 से शुरू होगी। यात्रियों को एसी और नॉन-एसी डीलक्स बसों में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिलेगी।

15-Jan-2026 10:09 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार प्रवासी बिहारियों की सुविधा के लिए होली के अवसर पर 200 स्पेशल बसें चलाएगी। ये बसें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत अन्य राज्यों से बिहार के लिए संचालित होंगी। इन बसों में एसी और नॉन-एसी डीलक्स श्रेणी की बसें शामिल होंगी, जिनमें 50-60 सीटों की क्षमता होगी।


बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा यह सुविधा 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक उपलब्ध कराई जाएगी। एडवांस ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 फरवरी 2026 से शुरू होगी। यात्री BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/  पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


बिहार सरकार इन बसों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड में संचालित करेगी। परिवहन विभाग की ओर से सभी बसों के फाइनल रूट और किराया तय किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दूसरे राज्यों में पढ़ाई या रोजगार कर रहे बिहारियों को त्योहार पर घर आने और वापस जाने में सुविधा देना है।


BSRTC का दावा है कि इन बसों में यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा की सुविधा मिलेगी। निगम ने चिह्नित बस पड़ावों पर महिला और पुरुष दोनों के लिए स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था करने का भी प्रबंध किया है।


परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हर साल त्योहारों पर बिहार की ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इसी वजह से इस बार होली पर विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्री बिना किसी चिंता के समय पर अपने घर पहुंच सकें। पिछले साल भी दुर्गा पूजा और छठ के अवसर पर BSRTC ने 220 विशेष बसों का संचालन किया था, जिससे इस बार होली पर भी प्रवासियों को सुविधा मिल सके।