ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Home / bihar / बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज...

बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Bihar News: बिहार के गया में आवारा कुत्तों ने 40 से अधिक लोगों को काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. जयप्रकाश नारायण अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी है. कुत्तों के कारण शहर में दहशत का माहौल है.

02-Apr-2026 04:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के गया में आवारा कुत्तों का आतंक बुधवार को देखने को मिला. आवारा कुत्तों ने गया शहर में 40 से अधिक लोगों को काटा. 12 घंटे के भीतर 40 लोग गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज करने को पहुंचे. वही, इसके अलावा कुछ और लोगों को भी आवारा कुत्तों के द्वारा काटा गया है. फिलहाल अस्पताल के द्वारा 40 ऐसे मरीजों का इलाज किया जा चुका है. वही, ऐसे मरीजों के आने का सिलसिला देर रात तक लगातार जारी है.


सभी को एंटी रेबीज की सुई भी उन्हें लगाई गई है, फिलहाल डॉग बाइट की इस तरह की बड़ी घटना के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल है. क्योंकि गया शहर के किसी एक एरिया में नहीं, बल्कि कई मोहल्ले से इस तरह की घटना सामने आ रही है. चौक, जीबी रोड, नई गोदाम, बैरागी समेत अन्य स्थानों पर डॉग बाइट की घटनाएं हुई है.


जय प्रकाश नारायण अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर धीरज शर्मा ने बताया कि मॉर्निंग से अब तक 40 ऐसे मामले आ चुके हैं, जिन्हें आवारा कुत्ते द्वारा काटा गया है. 40 के बाद भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी है. कई लोग बाहर में बैठे हुए हैं. जेपीएन अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. उन्हें एंटी रेबीज की सूई दी जा रही है.

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी