ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन

Home / bihar / gaya-news / बोधगया में 'बौद्ध ध्यान एवं अध्यात्म केंद्र' की होगी स्थापना, 165.44 करोड़ रुपये...

बोधगया में 'बौद्ध ध्यान एवं अध्यात्म केंद्र' की होगी स्थापना, 165.44 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत

बौद्ध ध्यान एवं अध्यात्म केंद्र का उद्धेश्य बौद्ध धर्म के अनुयायियों और पर्यटकों को ध्यान, साधना और आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराना है। यह ना केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि बोधगया के धार्मिक महत्व को भी बढाएगा।

01-Apr-2025 06:37 PM

By First Bihar

GAYA: बोधगया में आधुनिक सुविधाओं से लैस बौद्ध ध्यान एवं अध्यात्म केंद्र की स्थापना के बाद बिहार के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाई मिलेगी।  इस परियोजना के लिए 165.443 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गये हैं। इसे स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत मंजूरी दी गई है, जिसके लिए पहली किस्त के रूप में 16.54 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 


केसरिया स्तूप से प्रेरित होगा डिजाइन

पर्यटन मंत्रालय की मंजूरी और निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने 27 मार्च 2025 को आयोजित बैठक में इस परियोजना को हरी झंडी दी है। इसके तहत राज्य सरकार बोधगया के पवित्र वातावरण को ध्यान में रखते हुए एक विशेष ध्यान एवं अध्यात्म केंद्र विकसित करेगी, जिसका डिजाइन प्राचीन बौद्ध वास्तुकला विशेष रूप से बिहार के केसरिया स्तूप से प्रेरित होगा।


परियोजना की मुख्य विशेषताएं

बौद्ध धर्म के अनुयायियों और पर्यटकों के लिए ध्यान एवं अध्यात्म  केंद्र :

⦁    इस केंद्र का उद्धेश्य बौद्ध धर्म के अनुयायियों और पर्यटकों को ध्यान, साधना और आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराना है।


परंपरागत बौद्ध वास्तुकला से प्रेरित डिजाइन :

⦁    केंद्र का ढांचा प्राचीन बौद्ध स्तूपों के आधार पर विकसित किया जाएगा, जिससे यह न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि बोधगया के धार्मिक महत्व को भी बढ़ाएगा।


आधुनिक सुविधाओं से युक्त ध्यान केंद्र :

⦁    ध्यान साधना के लिए विशेष कक्ष, बौद्ध धर्म से संबंधित डिजिटल प्रदर्शनियों समेत कई सुविधाएं मिलेगी। 


आर्थिक और पर्यटन क्षेत्र में योगदान :

⦁    इस परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और बोधगया के पर्यटन उद्योग को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।


वित्तीय प्रबंधन और कार्यान्वयन

इस परियोजना को लागू करने की जिम्मेदारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (बीएसटीडीसी) को दी गई है। भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) को इस योजना की केंद्रीय नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। पहली किस्त के रूप में 16.54 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और आगे की धनराशि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी की जाएगी। 


बिहार में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बोधगया दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। 'बौद्ध ध्यान एवं अध्यात्म केंद्र' की स्थापना से बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बोधगया को एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी।