25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 02:34 PM
By First Bihar
Anil Ambani: देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन अनिल अंबानी रविवार की सुबह मोक्षधाम गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे। रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक अनिल अंबानी के साथ पत्नी टीना अंबानी, पुत्र जय अंशुल अंबानी और अन्य परिजन भी गया पहुंचे। यह यात्रा उनके आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक मानी जा रही है।
अंबानी दंपति ने गया एयरपोर्ट से सीधे बोधगया का रुख किया। जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। विष्णुपद मंदिर के सभा मंडल पहुंचे। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने पत्नी के साथ यहां अपने पिता धीरूभाई अंबानी समेत अन्य पूर्वजों के लिए पिंडदान किया।
पिंडदान उनके तीर्थ पुरोहित विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने कराया। पिंडदान से जुड़ी प्रक्रिया पूर्व से ही तैयार थी। भगवान विष्णु के चरणों का दर्शन किया और मत्था टेका। अनिल अंबानी और टीना अंबानी दंपति ने इस दौरान भगवान विष्णु से आशीर्वाद लेकर अपनी आस्था प्रकट की।
मंगला गौरी मंदिर भी पहुंचे जिसके बाद उन्होंने पालनपीठ मां मंगला गौरी मंदिर का भी दर्शन किए। मां मंगला गौरी को लेकर भक्तों की विशेष श्रद्धा है, और अंबानी दंपति ने यहां पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। अंबानी परिवार की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर, बोधगया में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। हर जगह विशेष निगरानी रखी गई थी। अनिल अंबानी और टीना अंबानी की यह यात्रा उनकी धार्मिक आस्था का एक खास उदाहरण है, जो गया और बोधगया की ऐतिहासिक और पवित्र धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने में भी मदद करेगा।
बिहार -रिलायंस कैपिटल के MD अनिल अंबानी ने गया में किया पिंडदान, पिता धीरूभाई के मोक्ष के लिए तर्पण, पत्नी टीना अंबानी और पुत्र जय अंशुल अंबानी और अन्य परिजन भी थे साथ @AmbaniTina @reliancegroup @anilambani #gaya #Bihar #anilambani pic.twitter.com/rdpWWXHsuv
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 26, 2025