ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / Bihar News: गया के लोगों के लिए गुड न्यूज, इस दिन से शुरू...

Bihar News: गया के लोगों के लिए गुड न्यूज, इस दिन से शुरू होगी दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लिइट

Bihar News: बिहार के गया एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय के बाद, एयर इंडिया अब गया से दिल्ली डायरेक्ट फ्लिइट शुरू हो रही है. जानें...

03-May-2025 05:09 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गया एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय के बाद, एयर इंडिया 1 सितंबर 2025 से गया से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा यात्रियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे दिल्ली और गया के बीच यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और समय की बचत वाली बना दिया जाएगा।


गया के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस सेवा को फिर से शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि, यह फैसला गया की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है।


दरअसल, मांझी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "गया की जनता-जनार्दन के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 सितम्बर से तो दिल्ली-गया-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू हो ही रही है, अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की गया फ्लाइट की भी सहमति बन गई है। जल्द ही गया से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट भी उड़ान भरेगी।" मंत्री जीतन राम मांझी ने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी टीम अपने हर वादे को पूरा करेगी और गया में एयर कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।


इस नए फ्लाइट सेवा के शुरू होने से न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी, बल्कि यह गया और आसपास के क्षेत्रों के लिए पर्यटन और व्यापार में भी इजाफा करेगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस उड़ान सेवा के शुरू होने से गया में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जो शहर के आर्थिक विकास में योगदान करेगा।


एयर इंडिया द्वारा यह उड़ान सेवा शुरू करने से दिल्ली-गया के बीच व्यापारिक, धार्मिक और पारिवारिक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। गया में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जैसे कि बोधगया, महाबोधि मंदिर, और अन्य पर्यटन स्थलों को ध्यान में रखते हुए, यह सेवा स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी मजबूती प्रदान करेगी। जितन राम मांझी ने यह भी बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा गया के लिए फ्लाइट सेवा की सहमति मिल चुकी है। जल्द ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भी शुरू होने वाली है, जो विशेष रूप से कम खर्च में यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगी।