ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / देख लीजिए CM साहब, आपके क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं को साड़ी के बजाए...

देख लीजिए CM साहब, आपके क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं को साड़ी के बजाए पहनने के लिए मिल रही लुंगी

22-May-2020 01:02 PM

DARBHANGA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार कोरोना संकट के दौर में रोज बैठके कर अधिकारियों को तमाम तरह के निर्देश जारी कर रहे हैं। वे बार-बार कह रहे है कि क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को कोई समस्या ने हो लेकिन कुव्यवस्था की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सीएम नीतीश कुमार आज बिहार के तमाम क्वरेंटाइन सेंटरों से आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सीधे जुड़े हैं। वे  प्रवासी मजदूरों से खुद रूबरू हैं। वे उनकी समस्यायों की जानकारी खुद ले रहे हैं। वहीं इस बीच क्वारेंटाइन सेंटर की अजीबो गरीब तस्वीर सामने आयी है।


दरभंगा में एक क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही महिलाओं को पहनने के लिए साड़ी की जगह लुंगी थमा दिया गया।बिरौल प्रखंड के मध्य विद्यालय देवकुली धाम स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से ये अपने आप में अनोखी खबर सामने आ रही है। उस वक्त महिला भौंचक रही गयी जब उनके हाथ में लुंगी थमा दिया गया। अब महिलाओं को साड़ी की जगह लुंगी थमाने पर व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सीओ राकेश कुमार  ने इस मामले में प्रशासन की गलती मानते हुए महिलाओं को जल्द ही साड़ी उपलब्ध करवा देने की बात कही हैं।


मामला यहीं खत्म नहीं होता है। जिस तरह से सरकार पर लगातार क्वारेंटाइन सेंटरों मे व्यवस्था के नाम पर कागजी खानापूर्ति का आरोप लग रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बार-बार क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था के नाम पर सरकार को घेर रहे हैं। वहीं क्वारेंटाइन सेंटरों में खाने को लेकर बार-बार हंगामे की खबरें सामने आ रही है। वैसे में साड़ी की जगह लुंगी थमाने के मामले को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता यहां भी वहीं व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति का मामला बन रहा है। इस पूरे मामले पर मानवाधिकार संरक्षण संस्थान ने सवाल खड़े किए हैं। इसकी शिकायत सीएम और डीएम से ईमेल भेज कर की गयी है।