राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
21-Nov-2025 06:06 PM
By First Bihar
DARBHANGA: मिथिला विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों ने भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान कई छात्रों को हिरासत में लिया गया।
मिथिला यूनिवर्सिटी में चल रहे कथित भ्रष्टाचार, मनमानी, शैक्षणिक अव्यवस्था और फर्जी कुलपति को पदमुक्त करने की मांग को लेकर संयुक्त छात्र मोर्चा ने दीक्षांत समारोह के दौरान आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्र नेता कार्यक्रम स्थल जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। प्रदर्शन में आइसा, आरवाईए, एनएसयूआई, AISF, SFI, छात्र राजद समेत कई छात्र संगठन शामिल रहे।
मिर्जापुर चौक से शुरू जुलूस आयकर चौक होते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचा, जहां पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद छात्र बैठकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने कुलाधिपति से वार्ता की मांग की, लेकिन वार्ता का समय न मिलने पर आक्रोश बढ़ा। प्रशासन ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया, जहां एसडीओ के माध्यम से मांग पत्र कुलाधिपति तक भेजा गया।
छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन संगठित लूट, ट्रांसफर–पोस्टिंग में भ्रष्टाचार, फर्जी नियुक्ति और दीक्षांत समारोह में भारी वसूली जैसे मामलों में लिप्त है। नेताओं ने विश्वविद्यालय की सभी नियुक्तियों, ट्रांसफर और प्रभारी प्रधानाचार्य की जांच व ऑडिट की मांग की।