ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar News: बिहार में मछली की लूट, पिकअप वैन पलटने के बाद सड़क पर बिखरीं मछलियां, लोगों में लूटने की मच गई होड़

Bihar News: दरभंगा के मब्बी में टायर फटने से मछली लदी पिकअप वैन पलट गई। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए, जबकि सड़क पर बिखरी मछलियां लोग लूटकर ले गए। पुलिस ने वाहन जब्त किया।

04-Sep-2025 06:34 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह एक मछली से भरी पिकअप वैन टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वैन के चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई।


यह हादसा दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर उस वक्त हुआ जब कोलकाता से मछलियां लादकर आ रही पिकअप वैन हीरा पेट्रोल पंप के पास पहुंची। अचानक वैन के अगले हिस्से का दाहिना टायर फट गया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें लदी हजारों रुपये की मछलियां सड़क पर बिखर गईं।


दुर्घटना के तुरंत बाद, वहां मौजूद बालू लोडिंग और अनलोडिंग कर रहे मजदूरों ने चालक और खलासी को वाहन से बाहर निकालकर जान बचाने में मदद की। हालांकि, इसी दौरान स्थानीय लोग मछलियां लूटने में लग गए। कोई हाथ से मछली बटोर रहा था तो कोई बेलचे की मदद से इकट्ठा कर ले जा रहा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक कोई रोक-टोक नहीं हुई।


पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल चालक और खलासी को दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान कोलकाता के बदुरिया थाना क्षेत्र निवासी रकीबुल राजा शाहजी और यहीं के रहने वाले छोड़ीफुल इस्लाम के रूप में हुई है।


घायल चालक रकीबुल राजा ने बताया कि वे कोलकाता से सिंग्घी मछली लादकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे। मब्बी पार करने के बाद हीरा पेट्रोल पंप के पास अचानक टायर फट गया, जिससे वैन पलट गई और मछलियां सड़क पर बिखर गईं। कुछ मछलियां मर गईं और बाकी लोग लूटकर ले गए। मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है।