ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

महारानी कामसुंदरी देवी को श्रद्धांजलि देने दरभंगा पहुंचे राज्यपाल, बोले..शिक्षा के क्षेत्र में राजपरिवार का अतुलनीय योगदान

दरभंगा के कल्याणी निवास में महारानी कामसुंदरी देवी के द्वादशा श्राद्ध कर्म में राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। उन्होंने दरभंगा राजपरिवार के शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान की प्रशंसा की।

22-Jan-2026 06:01 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा में कल्याणी निवास में आयोजित महारानी कामसुंदरी देवी के द्वादशा श्राद्ध कर्म में बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। उन्होंने महारानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर युवराज कपिलेश्वर सिंह एवं युवराज राजेश्वर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।


वही राज्यपाल ने कहा कि दरभंगा राजपरिवार का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पूरे देश में अविस्मरणीय है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय हो या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, हर जगह इस राजपरिवार की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वे कृतज्ञता के भाव से नमन करने आए हैं। वही उन्होंने आशा व्यक्त की कि पूर्वजों द्वारा किए गए सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों को आगे भी बढ़ाया जाएगा। वही राज्यपाल ने युवराज कपिलेश्वर सिंह और राजेश्वर सिंह से महाराज व महारानी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


वहीं युवराज राजेश्वर सिंह और कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान लंबे समय से इस परिवार से जुड़े रहे हैं। उन्होंने स्वयं दरभंगा राजपरिवार के शैक्षणिक योगदान को नज़दीक से देखा है। उन्होंने दोहराया कि राजपरिवार शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।


उल्लेखनीय है कि महारानी कामसुंदरी देवी का निधन 12 जनवरी को कल्याणी निवास में हुआ था। श्राद्ध कर्म का आयोजन राजशाही परंपरा के अनुसार किया जा रहा है। जिसमें पूरे मिथिला क्षेत्र को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में आगंतुकों के लिए कई प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। अनुमान है कि एक लाख लोग इस भोज में शामिल होंगे।