राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
18-Jan-2026 07:54 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा के लहेरियासराय चट्टी चौक पर बुलडोजर एक्शन हुआ। 1976 के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षक सोनू चौधरी को 40 फीट रास्ता देने के लिए चार दुकानों ध्वस्त किया गया। ये सभी दुकान नगर निगम के अधीन है। धरना पर बैठे दुकानदारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दुकानदारों की मांग यह है कि पहले नया दुकान मिले तब उनकी दुकानें तोड़ी जाए। बता दें कि रेलवे ROB बनने को लेकर इन दुकानों को तोड़ा जा रहा है। 61 दुकान निगम को बना कर देना है। दुकानदार यह मांग कर रहे हैं कि जब तक दुकान बनाकर नहीं दिया जाता तब तक पुरानी दुकानों को नहीं तोड़ा जाए।
लहेरियासराय टावर से चट्टी चौक के बीच पटना हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को तोड़कर 40 फीट चौड़ा रास्ता निकाल दिया। यह रास्ता मकान मालिक व शिक्षक सोनू चौधरी को उनके आवास तक आने-जाने के लिए दिया जाना है। कार्रवाई के दौरान सिविल कोर्ट दरभंगा, अंचल अधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।
इससे पहले दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर टूटने वाली दुकानों के सामने धरना शुरू कर दिया था। लहेरियासराय टावर से चट्टी चौक तक पूरा बाजार बंद रहा। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। इसके तुरंत बाद बुलडोजर चलाकर चारों दुकानों को तोड़ दिया गया और रास्ता बना दिया गया।
दुकानदारों का आरोप है कि यह कार्रवाई पूरी तरह तानाशाहीपूर्ण है। उनका कहना है कि यहां ROB निर्माण होने को लेकर 61 दुकान को तोड़ना है कोर्ट का भी आदेश है की निगम पहले दुकान बना कर दे तक दुकानों को तोड़े लेकिन नगर निगम मनमाना कर एक तरह अदालत का फैसला को पूरा करना चाहता है तो दूसरी तरह हमारे दिए अदालत के आदेश को अनदेखा । और बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उनकी दुकानों को तोड़ दिया गया। प्रभावित दुकानदारों ने मांग की है कि प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश के साथ-साथ उनके पुनर्वास और रोजगार की सुरक्षा की भी ठोस व्यवस्था करे।