रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
04-Jun-2025 08:59 PM
By First Bihar
DHARBHANGA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 जून को कल शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं। आनंद मोहन ने सरकार से शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न की मांग की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा मे गुरुवार को दरभंगा आ रहे है। 5 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरणों मे है। आयोजन कर्ता के अलावा दरभंगा के डीएम, एसएसपी सहित कई आला अधिकारी सभास्थल पहुंचकर तैयारी का जायजा ले रहे है। वही आयोजन कर्ता पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देने के अलावा उनके जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठाई है।
दरअसल, शहीद सूरज नारायण सिंह के स्मृति सभा मे भाग लेने कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आ रहे है। जिसको लेकर नेहरू स्टेडियम में पंडाल लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वही बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को देखते दरभंगा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह न सिर्फ अलर्ट मूड में है। दरभंगा के डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए, आयोजनकर्ता से भी विचार विमर्श किया।
वही कार्यक्रम के आयोजनकर्ता आनंद मोहन सिंह ने बताया कि शहीद सूरज नारायण सिंह की जो भूमिका देश के लिए थी। उसके अनुरूप उन्हें सम्मान नही मिला। जरूरत है उनके वीरता को आज के समाज के बीच लाने की जरूरत है। ऐसे में शहीद सूरज नारायण सिंह के जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इसके साथ ही शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देकर उनका सम्मान भी सरकार करे।