राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
05-Nov-2025 12:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रह रहे 12 बाल अपराधियों ने मिलकर गार्ड पर हमला किया और ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षा गार्डों पर अचानक कुछ बच्चों ने हमला कर दिया। हाथ में आए डंडों और ईंटों से हमला कर गार्डों को घायल कर दिया गया। इसके बाद मौका पाकर 12 बच्चे पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। अब तक 5 फरार बच्चों को पुलिस ने पकड़कर वापस बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि शेष 7 बच्चों की तलाश जारी है।
एसएसपी दरभंगा जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बाल सुधार गृह से कुल 12 बच्चे फरार हुए थे। पुलिस टीमों ने अब तक 5 बच्चों को पकड़ लिया है। बाकी बचे बच्चों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी थानों को अलर्ट किया गया है।
घटना के बाद पूरे लहेरियासराय क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से कमजोर बताई जा रही थी। कई बार कर्मियों की लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा