मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
23-Apr-2021 11:17 AM
DANAPUR: दानापुर पीपापुल हादसा मामले में अपडेट आया है। जेसीबी की मदद से गंगा नदी में डूबी सवारी गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय गोताखोर, NDRF और SDRF की मदद से गंगा नदी से 9 शवों को भी निकाला गया है। अन्य शव को निकालने की कवायद जारी है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। घटनास्थल पर दानापुर विधायक रीतलाल यादव भी मौजूद है। वही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

गौरतलब है कि सवारी गाड़ी पर 20 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी सवारी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीपापुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में समा गई। सवारी गाड़ी की छत पर जो लोग सवार थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान तो बचाई लेकिन जीप के अंदर बैठे लोग गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने जेसीबी की मदद से सवारी गाड़ी को गंगा से बाहर निकाला वही 9 शवों को भी निकाला गया है जबकि अन्य शवों की तलाश जारी है।

अब तक 9 शव को गंगा से बाहर निकाला गया है। मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 साल का एक बच्चा और 14 साल की बच्ची भी शामिल है। गंगा में डूबे अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पीपापुल हादसे पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 9 लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी। 9 मृतकों में 6 लोग छपरा के रहने वाले थे जबकि 3 लोग भोजपुर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया है। वही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इस बात की घोषणा सरकार की तरफ से की गयी है। वही घटनास्थल पर पहुंचे सांसद रामकृपाल यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया। वही दानापुर विधायक रीतलाल यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया।