मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Apr-2026 05:39 PM
By First Bihar
BETTIAH: गौनाहा क्षेत्र के मेघौली अहिरीनिया डोभ के पास एक दर्दनाक वन्यजीव घटना सामने आई है, जहां एक मगरमच्छ ने बाघ के शावक को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने शावक के बचे हुए अवशेषों को बरामद कर मंगुराहा रेंज कार्यालय लाया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मृत शावक की उम्र लगभग 7 से 8 महीने थी।
प्रारंभिक आशंका है कि शावक अपनी मां से बिछड़कर डोभ के पास पहुंच गया होगा, जहां पहले से मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ ने शावक के शरीर का करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा खा लिया, जबकि केवल 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा ही बच पाया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
सीएफ गौरव ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए एक डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं, जबकि दूसरे विशेषज्ञ को बेतिया से बुलाया गया है। दोनों डॉक्टरों की टीम संयुक्त रूप से जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शावक पहले से मृत था या मगरमच्छ ने उसे जिंदा पकड़कर पानी में खींचकर मार डाला।
इस दौरान मंगुराहा रेंज कार्यालय में डीएफओ शिखर प्रधान, रेंजर अंशुमन साहू और फील्ड बायोलॉजिस्ट पंकज ओझा सहित वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।
वन विभाग ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शावक के अवशेषों का अंतिम संस्कार जंगल स्थित बाघ शवदाह गृह में किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में मगरमच्छ द्वारा बाघ के शावक को शिकार बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है, वहीं वन विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटा हुआ है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट