ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज किशनगंज...

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज किशनगंज में, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के दौरान किशनगंज पहुंचेंगे. किशनगंज में विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ साथ मुख्यमंत्री जिले के लोगों को कई योजनाओं की सौगात भी देने जा रहे हैं.

21-Jan-2025 07:55 AM

By FIRST BIHAR

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। सुपौल के बाद मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान आज किशनगंज पहुंचेंगे, जहां विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ वह जिले के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात भी देंगे। उनके साथ कई मंत्री और स्थानीय विधायक के अलावा तमाम विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर किशनगंज में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम सबसे पहले ठाकुरगंज के कटहलडांगी पहुंचेंगे, जहां वह अल्पसंख्यक टोला का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर भी जाएंगें और अल्पसंख्यकों से जुड़ी योजनाओं की राशि वितरित करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।


इसके बाद महेशबथना में योजनाओं की सौगात देंगे। बाद में सीएम डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल का निरीक्षण और फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे। सीएम यहां 4 लाख 41 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री खगड़ा देव घाट पहुंचेंगे, जहां रमजान नदी की समस्या की जानकारी लेंगे। इसके बाद सीएम जिले में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे।


इससे पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान सुपौल पहुंचे थे। सुपौल जिले में प्रगति यात्रा के दौरान एक बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि जल्द ही सुपौल जिले के वीरपुर एयरपोर्ट से छोटे विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।