मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-May-2020 12:35 PM
PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के सीएम के पैतृक आवास में कोरोना की इंट्री हो गयी है । बख्तियारपुर स्थित पैतृक आवास पर तैनात चार बीएमपी जवान कोरोना पॉ़जिटिव पाए गये हैं।
सीएम के बख्तियारपुर स्थित आवास पर तैनात चार जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पटना पहुंचने पर जवानों की जांच कराई गई थी जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जवानों के संपर्क और ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है।
बीएमपी जवानों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में सीएम के पैतृक आवास का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है ।गौरतलब है कि पटना जिला का बाढ़ अनुमंडल कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। वहीं पटना के बीएमपी के जवान भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।
बता दें कि पटना बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को बीएमपी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन बढ़कर 46 हो गया है।पहली बार बीएमपी में 6 महिला सिपाही एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कोरना पॉजिटिव की इस नई लिस्ट में पहली बार महिला सिपाही के संक्रमित होने के बाद पुलिस मुख्यालय की भी चिंता बढ़ गई है। रविवार को बीएमपी के जिन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उसमें दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल है। ये सभी बख्तियारपुर में विशेष तौर पर सुरक्षा में तैनात थे।