मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Mar-2021 06:19 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: दलसिंहसराय के पगरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बुलेट के साइलेंसर की तेज आवाज एक शख्स को नागवार गुजरा और उसने बाइक सवार की इस कदर पिटाई कर दी की उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान शशि कुमार महतो के रूप में हुई है जो पगरा गांव का ही रहने वाला था। बसिऔरा के दिन बुलेट की सवारी करना उसे काफी महंगा पड़ गया। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

बुलेट बाइक की तेज आवाज के कारण बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी और गंभीर हालत में उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गये। जब ग्रामीणों की नजर घायल इस शख्स पर पड़ी तब उसे ग्रामीण इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाने लगे लेकिन तभी रास्ते में ही उसने तम तोड़ दिया।

मृतक की पत्नी ने बताया की उसके पति अपने एक मित्र की बुलेट बाइक मांग कर लाए थे और गांव में बुलेट से घूम रहे थे। तभी इसी दौरान घर से कुछ दूर स्थित गांव का एक युवक बुलेट की आवाज सुनकर उनके साथ मारपीट करने लगा। पिटाई से घायल पति ने अस्पताल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।