ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / bihar / Bihar News: महिला CO ने किया बड़ा खेल, शख्स की शिकायत पर सरकार...

Bihar News: महिला CO ने किया बड़ा खेल, शख्स की शिकायत पर सरकार ने लिया यह एक्शन, जानें....

Bihar News:महिला अंचल अधिकारी शिवानी सुरभि पर गंभीर आरोपों के बाद सरकार ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीन वेतनवृद्धियों पर रोक लगा दी है। नवादा में पदस्थापन के दौरान दाखिल खारिज में गड़बड़ी का मामला साबित हुआ है.

19-May-2025 05:09 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी को सरकार ने दंड दिया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प पर जारी कर दिया है. पूर्णिया के रुपौली अंचल की अंचल अधिकारी शिवानी सुरभि को नवादा सदर के राजस्व अधिकारी रहते गंभीर आरोप लगे थे. इसके बाद अनुशासनिक प्राधिकार ने शिवानी सुरभि को दंड देते हुए संचई प्रभाव के बिना तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगाया है.

अंचल अधिकारी पर 2023-24 में दाखिल खारिज के मामले को एक बार अस्वीकृति के बाद फिर से स्वीकृत करने के आरोप हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि 2023 से ही सॉफ्टवेयर में एक ही खेसरा पर पूर्व में दायर दाखिल खारिज वाद प्रदर्शित हो रहा है. इसलिए एक बार याचिका की स्वीकृति के बाद फिर से याचिका करने का मामला संज्ञान में नहीं आने का तर्क बेमानी है. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि आरोपी पदाधिकारी ने लापरवाही एवं शिथिलता बरती है. साथ ही किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने या अपने निजी स्वार्थवश यह गलती की है. ऐसे में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आरोपी अधिकारी के स्पष्टीकरण को अस्वीकृत कर दिया . साथ ही दंड दिया है.  दरअसल नवादा के संजय पंडित ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जांच में आरोप सही साबित हुए, इसके बाद आरोपी महिला अंचल अधिकारी को दंड दिया गया है.