ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, लोगों...

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, लोगों से की गई सावधान रहने की अपील

Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उत्तर बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट। गंगा-सोन जैसी नदियां उफान पर।

20-Jul-2025 07:08 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की सक्रियता के कारण कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार के जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट भी लागू है। गंगा, सोन और अन्य नदियों के उफान पर होने से कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं।


पटना में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे बारिश की उम्मीद है। शनिवार को राजधानी में सूरज की तेज गर्मी और 56% आर्द्रता के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। पटना का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़ा। शनिवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस सुपौल में और सबसे कम 25 डिग्री डेहरी में दर्ज किया गया। पूर्णिया में बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में कुछ राहत मिली।


मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। खासकर उत्तर बिहार में बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, जिसमें खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रहने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहने की सलाह शामिल है। पटना में जलजमाव की स्थिति से बचने के लिए नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को तेज कर दिया गया है।