ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / Road Accident: बोलेरो-ट्रक की भीषण टक्कर में 11 लोग घायल, बाबा गरीबनाथ...

Road Accident: बोलेरो-ट्रक की भीषण टक्कर में 11 लोग घायल, बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे थे सभी श्रद्धालु

Road Accident: बिहार के सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहलेजा-सोनपुर रोड पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खड़ी ट्रक में एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बोलेरो सवार 11 लोग घायल हो गए।

08-Sep-2025 12:36 PM

By First Bihar

Road Accident: बिहार के सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहलेजा-सोनपुर रोड पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खड़ी ट्रक में एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बोलेरो सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी यात्री झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक कर वापस लौट रहे थे और सोनपुर पहलेजा घाट से जल लेकर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे।


घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बोलेरो दुर्घटना में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो तेज रफ्तार में थी और ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।


इस भीषण सड़क हादसे में घायल हुए सभी 11 लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें अधिकांश श्रद्धालु सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं, जो देवघर से बाबा का जल चढ़ाकर लौटते समय सोनपुर में दुर्घटना का शिकार हो गए। घायलों की पहचान की गई है, जिसमें-

इंद्रासन देवी (उम्र 40 वर्ष), पत्नी - कैलाश महतो, निवासी - राजखंड, मुजफ्फरपुर

कैलाश महतो (उम्र 50 वर्ष), पिता - ज्ञानचंद महतो, निवासी - राजखंड, मुजफ्फरपुर

जमाहिर महतो (उम्र 50 वर्ष), पिता - झामलाल महतो, निवासी - ग्राम बथआसले, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी

माहेश्वरी देवी (उम्र 45 वर्ष), पत्नी - जमाहिर महतो

सुशील देवी (उम्र 40 वर्ष), पत्नी - रविन्द्र महतो

शंभू महतो (उम्र 45 वर्ष), पिता - ज्ञानचंद महतो

शनिचरी देवी (उम्र 40 वर्ष), पत्नी - शंभू महतो

मनीष कुमार (उम्र 12 वर्ष), पिता - कैलाश महतो


अन्य तीन घायलों के नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी श्रद्धालु सावन के अवसर पर देवघर बाबा धाम में जल अर्पित कर लौट रहे थे। सोनपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है और फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है।