मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
19-May-2025 01:37 PM
By First Bihar
Patna News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक (दारोगा) पद की लिखित परीक्षा रविवार को राज्यभर में आयोजित की गई। हालांकि, परीक्षा में एक बार फिर माफिया नेटवर्क ने सेंध लगा दी। पटना से दो 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार किए गए हैं, जो नकल और फर्जी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा में शामिल हुए थे।
दरअसल, शास्त्री नगर और कंकड़बाग थानों की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। इन छात्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा देने और मोबाइल के जरिए नकल करने का आरोप है। शास्त्री नगर स्थित केबी सहाय हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक वीक्षक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए देखा। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मार्टफोन बरामद किया गया, जिससे वह प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर भेजने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार छात्र की पहचान नीतीश कुमार, गया निवासी के रूप में हुई है। शास्त्री नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
दूसरी घटना राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिरैयाटांड़ परीक्षा केंद्र की है। यहां वीक्षक को शंका हुई कि अभ्यर्थी की जगह कोई और परीक्षा दे रहा है। जांच में पाया गया कि आशीष गौरव के नाम से जो व्यक्ति परीक्षा में बैठा था, वह वास्तव में सुजीत कुमार, टेकारी (गया) निवासी था। उसे कदाचार के आरोप में कंकड़बाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इन दोनों आरोपितों का नीट घोटाले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया या उसके नेटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है। गौरतलब है कि संजीव मुखिया बिहार के कई हाई-प्रोफाइल परीक्षा घोटालों में शामिल रहा है और उसके गिरोह की पहुंच विभिन्न भर्ती परीक्षाओं तक बताई जाती रही है। शास्त्री नगर और कंकड़बाग थानों में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन गिरफ्तारियों के आधार पर एक बड़े फर्जीवाड़ा रैकेट का भंडाफोड़ किया जा सकता है।