मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Feb-2023 11:26 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: इस वक्त खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से आ रही है जहां शहर के स्टेट बैंक में बुधवार के सुबह सुबह लूट पाट की घटना सामने आए है. लेकिन बैंककर्मी के सूझ बुझ से अपराधी पकड़े गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुँच अर्पधि को पकड लिया गया.
बताया जा रहा है यह घटना मारवाड़ी बाजार स्थित स्टेट बैंक की बाजार शाखा में बुधवार को बैंक खुलते ही दो अपराधी अंदर घुस गए और चाकू की नोक पर एक महिला बैंक कर्मी को कब्जे में लिया. फिर उनसे कैश चेस्ट की चाभी देने को कहा लेकिन बैंक कर्मी ने हिम्मत जुटाते हुए उसका विरोध किया जिससे उसके हाथ भी चाकू से कट गया. फिर भी बैंक कर्मियों ने विरोध जारी रखा जिसकी वजह से लूट की कोशिश में असफल होने पर दोनों अपराधी बैंक से बाहर भाग निकले. इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। तुंरत मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे दो अपराधियों में से एक को पीछाकर पकड़ लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
इस घटना में समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी बैंक शाखा में पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे है. समस्तीपुर में यह तीसरा मामला है जब बैंक कर्मियों के हिम्मत से लूट की कोशिश नाकाम हुई है. पहली घटना आईडीबीआई के मोहनपुर ब्रांच में हुई थी जब 6 की संख्या में आए अपराधियों को बैंक गार्ड और कर्मियों के विरोध के बाद भागना पड़ा था. दूसरी घटना विगत दिसम्बर महीने में हुई थी जब बाजार में ही इंडियन बैंक की शाखा में घुसे एक अपराधी ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की कोशिश की थी लेकिन उसे भी दबोच लिया गया था.