ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों के नियोजन पर जारी किया नया सर्कुलर

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों के नियोजन पर जारी किया नया सर्कुलर

18-May-2020 02:46 PM

PATNA:अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने शिक्षकों के नियोजन पर नया सर्कुलर जारी किया है। सरकार ने स्कूलों में विषय विसंगति को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। माध्यमिक कक्षाओं के लिए स्कूलों में छह शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा। इसके अलावे शारीरिक शिक्षक की बहाली की जाएगी।


शिक्षा विभाग के जारी आदेश में कहा गया है कि माध्यमिक कक्षाओं के लिए स्कूल में छह शिक्षकों यथा हिन्दी, अंग्रेजी, गणित विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और द्वितीय भाषा का पदस्थापन किया जाए। जिन माध्यमिक विद्यालयों में उक्त सभी छह विषयों के शिक्षक के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा विषय़ के एक शिक्षक की पदस्थापना की जाएगी।


एक कक्षा में 60 छात्र-छात्राओं से अधिक नामांकन होने की स्थिति में उपकक्ष का संचालन किया जाएगा। शिक्षकों की आवश्यकता का आंकलन कर पद सृजित किया जा सकता है। शिक्षकों की आवश्यकता के आंकलन में इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रत्येक विद्यालय दिवस पर न्यूनतम दो कक्षाओं का संचालन अवश्य हो। यदि किसी विषय में तीन से अधिक शिक्षक की आवश्यकता हो तो जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अनुमोदन प्राप्त कर शिक्षकों के पद सृजन की कार्रवाई की जा सकती है।


बता दें कि इससे पहले माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति मानक मंडल जो 8+1( सहायक शिक्षक-8, प्रधानाध्यपक-1) या 9+1 (सहायक शिक्षक-9, प्रधानाध्यापक-1 ) था । वर्तमान में प्रभावी पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर यह मानक मंडल परिवर्तित किया गया है जो माध्यमिक शिक्षकों के संदर्भ में 6 शिक्षक है। वहीं माध्यमिक कक्षाओं के संचालन में भी परिवर्तन हुआ है। वर्तमान में माध्यमिक कक्षा के अंतर्गत  वर्ग 09 और 10 की पढ़ाई होती है जबकि पूर्व में 06 से 10 तक और 08 से 10 तक माध्यमिक कक्षाएं संचालित होती थी। इसी के अनुरूप  संबंधित विद्यालयों में पद सृजन होता रहा है।