ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / bihar / Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड...

Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत

Bihar News: रोहतास में बिजली की लापरवाही ने एक वार्ड सदस्य की जान ले ली। गांव की समस्या ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े व्यक्ति को अचानक ऐसा करंट लगा कि मौके पर ही मौत हो गई—अब यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

30-Mar-2026 05:40 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बिजली व्यवस्था की लापरवाही एक वार्ड सदस्य की जान पर भारी पड़ गई। चेनारी प्रखंड के डिहरिया पंचायत अंतर्गत खैरा गांव में यह घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया।


मृतक की पहचान सदानंद तिवारी के रूप में हुई है, जो गांव के वार्ड सदस्य थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब आठ बजे वह गांव के कुछ लोगों के साथ बिजली के खंभे पर चढ़कर खराब तार को ठीक करने गए थे। गांव में पहले से ही बिजली की समस्या चल रही थी, जिससे लोग परेशान थे।


ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर और बिजली के तार में खराबी की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब विभाग की ओर से कोई नहीं पहुंचा, तो गांव के कुछ लोग खुद ही समस्या को ठीक करने निकल पड़े।


इसी दौरान हादसा हो गया। बताया जाता है कि जब सदानंद तिवारी खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहे थे, तभी अचानक बिजली का करंट आ गया। करंट इतना तेज था कि वह खंभे पर ही झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के वक्त उनके साथ मौजूद लोग घबरा गए और वहां से हट गए। काफी देर तक उनका शव बिजली के खंभे पर ही लटका रहा, जिसे देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया।


इस घटना के बाद पूरे गांव में गुस्सा और शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अगर बिजली विभाग समय पर मरम्मत कर देता, तो आज यह हादसा नहीं होता।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और लापरवाही पर नाराजगी जताई।


फिलहाल चेनारी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जो घटना के वक्त मृतक के साथ मौजूद थे, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। वहीं, प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।