ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / CM Nitish Kumar Pragati Yatra: कल जमुई में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा,...

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: कल जमुई में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात; क्या है तैयारी?

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को प्रगति यात्रा पर जमुई पहुंचेंगे, जहां करीब 900 करोड़ की योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे।

06-Feb-2025 12:49 PM

By Dheeraj Kumar

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत शुक्रवार को जमुई पहुंचेंगे, जहां सीएम करीब 900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत 7 फरवरी को जमुई आएंगे और लगभग 900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें 58 योजना का उद्घाटन और 16 योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सारी तैयारी को लेकर फूंक फूंककर कदम रख रही है। 


डीएम अभिलाष शर्मा और एसपी मदन कुमार आनंद कार्यक्रम स्थल से लेकर बैरिकइटिंग और हेलीपैड तक सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। जमुई के लोगों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 11:00 बजे का वक्त होगा जब सीएम नीतीश कुमार गढ़ी थाना क्षेत्र के धावा टांड़ मैदान में उनकी हेलीकॉप्टर लैंड करेगा।


सीएम 43 मिनट तक गढ़ी डैम के पास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11:58 में उनका हेलीकॉप्टर जमुई सदर प्रखंड के घरसंडा पंचायत के सोनपे मैदान में उतरेंगा और यहां पर भी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें महिला कॉलेज महिला, थाना, श्रम विभाग का कार्यालय आदि शामिल होगा। उसके बाद समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सीएम योजनाओं की समीक्षा करेंगे और 3:15 में जमुई से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।