मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Feb-2023 09:53 AM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत सदर प्रखंड का शीतलपुर गांव निवासी बिहार फुटबॉल संघ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया। बिहार सहित जिला में फुटबॉल के उत्थान को लेकर इनका योगदान काफी सराहनीय और मील का पत्थर साबित हुआ, इतना नहीं दिवंगत रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपने घर का ही नाम फुटबॉल हाउस रख दिया।
फुटबॉल हाउस की सजावट तथा बनावट फुटबॉल के फील्ड के जैसा ही बना जिले में अपने घर को एक अलग पहचान देने का काम किया। घर के गेट से लेकर गार्डन तक में फुटबॉल की छाप हर जगह दिखाई देती है। इतना ही नहीं दिवंगत के बेटे को भी नौकरी फुटबॉल की वजह से स्पोर्ट कोटा से हुई। आज छोटे समाज के युवाओं को निशुल्क फुटबॉल की ट्रेनिंग देने में जुटा है। ऐसे में दिवंगत के पुत्रों ने अपने पिता के श्राद्ध कर्म को लेकर लोगों के लिए जो निमंत्रण पत्र बनाया। इस निमंत्रण पत्र का आकार और डिजाइन बिलकुल फुटबॉल जैसा ही दिया। कार्ड का फुटबॉल जैसा डिजाइन जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मृतक के पुत्र भवेश उर्फ बंटी ने बताया कि उनका पिता का फुटबॉल से काफी लगाव था। फुटबॉल के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत ही काम किए। जो आज धरातल पर उतरा हुआ है, जिस वजह से उन्होंने अपने पिता को एक श्रद्धांजलि के तौर पर जो कार्ड बनवाया वह फुटबॉल के डिजाइन का कार्ड बनाया। साथ ही श्राद्ध क्रम में जो भी टेबल लगवाए जायेगें वो भी फुटबॉल के आकार का होगा।