ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / Bihar News: बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का कांच...

Bihar News: बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का कांच टूटा; एक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में वंदे भारत ट्रेन पर फिर एक बार पथराव, अवसानी हॉल्ट के पास की घटना, टूटी खिड़की। आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार।

18-Jul-2025 01:48 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बगहा क्षेत्र से सामने आया है, जहां शुक्रवार सुबह गोरखपुर से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन पर अवसानी हॉल्ट के पास पठखौली ओपी थाना क्षेत्र में पथराव किया गया है। इस हमले में ट्रेन की एक बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया, लेकिन यह गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।


पुलिस के मुताबिक घटना में तीन बदमाश शामिल थे, जिनमें से एक की पहचान सुदर्शन के रूप में हुई है। आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ की जा रही है और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए शख्स की उम्र 13-14 साल के करीब है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है ताकि लोग ऐसी हरकतों से बचें।


इससे पहले रविवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में महम्मदपुर बलमी गांव के पास वंदे भारत ट्रेन (26502) पर अज्ञात बच्चों ने पथराव किया था। उस घटना में भी ट्रेन का शीशा टूटा था, लेकिन कोई यात्री घायल नहीं हुआ। बिहार में बार-बार हो रहे इन हमलों ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए शुरू की गई हैं और उन पर ऐसे पथराव होना कहीं से सुरक्षित तो बिल्कुल नजर नहीं आता।


ज्ञात हो कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलती है और बगहा स्टेशन पर 20 जून 2025 से रुक रही है। हालांकि, लगातार पथराव की घटनाएं इस सेवा की लोकप्रियता और सुरक्षा पर सवाल उठा रही हैं। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं को रोकने में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत RPF को दें।