Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा
30-Apr-2025 10:20 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बगहा स्थित तिरुपति शुगर मिल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में यूपी के मेरठ निवासी 40 वर्षीय मजदूर रेहान की मौत हो गई। वह मिल में मशीन रिपेयरिंग का कार्य कर रहा था जब संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब रेहान बॉयलर पर खड़े होकर मशीन की मरम्मत कर रहा था।
बताया जा रहा है कि गिरने के बाद उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। लेकिन जीएमसीएच ले जाने के दौरान, अस्पताल गेट पर ही रेहान ने दम तोड़ दिया। डॉ. ने बताया कि गिरने के दौरान रेहान के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग हो गई और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
शुगर मिल के प्रबंधक बीएन त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल मिल प्रबंधन द्वारा सीधे कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा था। रेहान एक ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत था, और मशीन रिपेयरिंग का जिम्मा उसी पर था। रेहान के साढ़ू और साथी मजदूर समर अली ने बताया कि रेहान की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके तीन छोटी बेटियाँ हैं।
वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। समर अली ने यह भी बताया कि रेहान मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति था, जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार कठिन परिश्रम करता था।
इस हादसे ने शुगर मिलों में ठेकेदारी प्रथा और श्रमिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल पर प्राथमिक सुरक्षा उपायों की अनुपस्थिति भी चिंता का विषय बन रही है। हादसे के समय रेहान ने सेफ्टी बेल्ट या अन्य कोई सुरक्षा उपकरण पहना था या नहीं, इसकी भी जांच होनी बाकी है।
हादसे के बाद मजदूर यूनियन और स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, आश्रित को नौकरी तथा ठेकेदार और मिल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की है। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है।