मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Jul-2025 08:10 AM
By First Bihar
Bihar News: सासाराम से एक सनसनीखेज खबर है, जहां कैमूर पहाड़ी पर घूमने गई सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी के साथ लफंगों ने दुर्व्यवहार, मारपीट और लूटपाट की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और छीना गया मोबाइल बरामद किया है। इस घटना से क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
यह घटना सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के करसेरूआ के पास कैमूर पहाड़ी पर गीता घाट वॉटरफॉल के निकट हुई। सूर्यपुरा की अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी अपनी एक मित्र के साथ निजी कार से वहां जा रही थीं। तभी कुछ लफंगों ने उनकी कार को रोककर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर 7-8 लफंगे एकत्र हो गए और कार के शीशे पर मुक्कों से प्रहार किया। बदमाशों ने सड़क पर बाइक गिराकर रास्ता रोक दिया और अंचलाधिकारी का मोबाइल व बैग छीन लिया। इस दौरान उनके मित्र और चालक के साथ भी मारपीट की गई।
जिसके बाद घबराई अंचलाधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दरिगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
यह घटना कैमूर पहाड़ी जैसे पर्यटन स्थल पर हुई, जहां इन दिनों पर्यटकों की भीड़ रहती है। एक महिला अधिकारी के साथ इस तरह की वारदात ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
रिपोर्टर: रंजन कुमार