मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Jul-2025 09:01 AM
By First Bihar
Bihar News: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान DJ वाहन से कुचलकर 25 वर्षीय मोहम्मद शहजाद की मौत हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
यह घटना सोमवार को समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकरा पंचायत के वार्ड 11 में हुई है। यहां मोहम्मद कलामुद्दीन की पुत्री रुकसार खातून की शादी का समारोह चल रहा था। समारोह के दौरान बारातियों के DJ वाहन को लेकर मामूली विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर DJ वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश में दुल्हन के पड़ोसी रिश्ते में भतीजे, मोहम्मद मोफील के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहजाद को कुचल दिया।
गंभीर रूप से घायल शहजाद को ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था और परिवार की आजीविका का मुख्य स्रोत था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और हंगामे को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्टर: रमेश शंकर, समस्तीपुर