ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / bihar / Bihar News: नगर निगम आयुक्त का 'ऑडियो' हुआ वायरल तो एक्शन में नगर...

Bihar News: नगर निगम आयुक्त का 'ऑडियो' हुआ वायरल तो एक्शन में नगर विकास विभाग, कार्रवाई की सिफारिश, क्या कहा था...

Bihar News सहरसा नगर निगम में आयुक्त के खिलाफ विवाद गहराता जा रहा है। कथित ऑडियो वायरल होने के बाद नगर विकास विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की है। वार्ड पार्षदों और कर्मचारियों ने भी विरोध जताया है।

23-May-2025 01:45 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सहरसा नगर निगम में विवाद गहराते जा रहा है. निगम के अधिकांश वार्ड पार्षद आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिए हैं. सहरसा नगर निगम के कर्मचारियों ने भी अपने अधिकारी के खिलाफ बगावत कर दिया है. सहरसा नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखा है. इसी बीच नगर निगम आयुक्त का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार,काम के बदले लेन-देन का ऑडियो सुना गया. अब नगर विकास विभाग ने आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिख दिया है. 

नगर विकास विभाग का पत्र आया सामने

नगर एवं विकास विभाग के अपर सचिव का एक पत्र सामने आया है. विजय प्रकाश मीणा की तरफ से 15 में 2025 को पत्र लिखा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में नगर आयुक्त सहरसा के वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है.

नगर आयुक्त पर हो एक्शन

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में नगर विकास विभाग के अधिकारी ने कहा है कि नगर आयुक्त सहरसा का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. जिसमें उनके द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए नगर विकास विभाग के खिलाफ अवांछनीय टिप्पणी की गई है. यह किसी पदाधिकारी के आचरण के विपरीत है . नगर आयुक्त सहरसा का आचरण न केवल विभागीय अनुशासन को बाधित करता है, बल्कि इससे सरकारी सेवा की गरिमा एवं लोक विश्वास को भी क्षति पहुंची है. एक सरकारी सेवक से यह अपेक्षा की जाती है वह आमलोगों के समक्ष अनुकरणीय आचरण प्रस्तुत करें. लेकिन उन्होंने इसके विपरीत अपना व्यवहार किया है. निगम आयुक्त सहरसा के इस कृत्य से सरकार की छवि धूमिल हो रही है. ऐसे में उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाए.