मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Jul-2025 10:02 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के पावापुरी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ और साहूकारों की प्रताड़ना से तंग आकर कपड़ा दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को सल्फास की गोलियां खिला दीं और खुद भी जहर खा लिया है। इस त्रासदी में धर्मेंद्र की पत्नी सोनी कुमारी (38 वर्ष), बेटियों दीपा (12 वर्ष), अरिमा कुमारी (14 वर्ष) और बेटे शिवम (13 वर्ष) की भगवान महावीर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि छोटे बेटे सत्यम ने जहर खाने से इनकार कर दिया, जिससे वह बच गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि शेखपुरा के पुरनकामा सिक्करपुर गांव के मूल निवासी धर्मेंद्र पिछले छह महीनों से पावापुरी में जलमंदिर के पास किराए के मकान में रह रहे थे। वह श्री काली मां साड़ी सेंटर नाम की दुकान चलाते थे, लेकिन कपड़े के कारोबार में भारी नुकसान के कारण उन पर स्थानीय साहूकारों का करीब पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया था। साहूकारों की लगातार गाली-गलौज और प्रताड़ना ने धर्मेंद्र को इस हद तक परेशान कर दिया कि उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। छोटे बेटे सत्यम ने बताया कि शिकरपुर गांव का एक युवक रामू सहित अन्य लोग ब्याज न चुकाने पर उनके माता-पिता को अपमानित करते थे।
यह घटना शुक्रवार शाम को उस समय हुई, जब गांव में काली मंदिर स्थापना दिवस की पूजा चल रही थी। मंदिर से कुछ दूरी पर धर्मेंद्र ने अपने परिवार को सल्फास खिलाया, जिसके बाद सभी तड़पने लगे। मरने से पहले सोनी कुमारी ने बादशाह कोचिंग सेंटर के संचालक मधुरंजन को फोन कर अपने छोटे बेटे सत्यम की देखभाल की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह और इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि साहूकारों की प्रताड़ना इस त्रासदी का मुख्य कारण प्रतीत होता है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने सत्यम से पूछताछ के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और साहूकारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मनोज कुमार की रिपोर्ट