मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Jul-2025 08:15 AM
By First Bihar
Bihar News: कैमूर से बड़ी खबर है, जहां दुर्गावती थाना क्षेत्र में शराब तस्कर की सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में SI ओम प्रकाश शाह सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
यह घटना मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज के पास हुई। शराब तस्कर की सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार SI ओम प्रकाश शाह, सिपाही देवेंद्र यादव, सिपाही रवीश कुमार और चालक घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती पहुंचाया और फिर पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि सिपाही रवीश कुमार के कान से खून बह रहा था और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया। SI ओम प्रकाश शाह और सिपाही देवेंद्र यादव को हड्डी टूटने और असहजता के कारण सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया।
इस बारे में बात करते हुए उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि SI ओम प्रकाश शाह के नेतृत्व में टीम शराब तस्कर की सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही थी, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण