ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / Bihar News: धान रोपनी के लिए गईं दो महिलाएं लापता, हत्या की आशंका...

Bihar News: धान रोपनी के लिए गईं दो महिलाएं लापता, हत्या की आशंका पर परिजनों ने NH-80 किया जाम

Bihar News: भागलपुर के घोघा में धान रोपनी के लिए गईं दो महिलाएं लापता, हत्या की आशंका। परिजनों ने NH-80 जाम किया। पुलिस ने गेरुआ नदी में डूबने की आशंका जताई, जांच और तलाश जारी।

18-Jul-2025 10:26 AM

By First Bihar

Bihar News: भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर है, जहां धान रोपनी के लिए गईं दो महिलाएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं हैं। हत्या की आशंका को लेकर परिजनों ने NH-80 को जाम कर दिया है। पुलिस ने गेरुआ नदी में डूबने की आशंका जताई है और महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।


यह घटना भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के साधोपुर कुशहा बहियार में हुई है। शाहपुर गांव निवासी बीरबल मंडल की पत्नी पिंकी देवी (35) और कुलकुलिया गांव निवासी अशोक मंडल की पत्नी रेखा देवी (32) नौ अन्य महिला मजदूरों के साथ प्रदीप यादव के खेत में धान रोपनी के लिए गई थीं। देर रात तक दोनों के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। गुरुवार सुबह 5:30 बजे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शाहपुर शिवमंदिर के समीप NH-80 को बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया।


परिजनों ने घोघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और मांग की कि जब तक दोनों महिलाएं जीवित या मृत बरामद नहीं होतीं, जाम नहीं हटेगा। जाम और हाट के कारण NH-80 पर भीषण जाम लग गया। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, रसलपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, एसआई नवीन सिंह, पूर्व जीप सदस्य राजकुमार मंडल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और रात 8:15 बजे जाम हटवाया।


रोपनी में शामिल एक अन्य महिला ने बताया कि खेत मालिक ने सभी को गेरुआ नदी पार करवाया, जिसमें तेज बहाव था। सात महिलाएं नदी पार कर गईं, लेकिन पिंकी और रेखा के बारे में पूछने पर खेत मालिक ने कहा कि वे पहले ही निकल गई हैं। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में गेरुआ नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।


रिपोर्टर: अजीत कुमार, भागलपुर