मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Jul-2025 08:11 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना के बाढ़ से बड़ी खबर आ रही है, जहां हत्या मामले में फरार कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस बाढ़ न्यायालय में कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन कर सकती है, वहीं लल्लू मुखिया के सरेंडर की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 (हत्या मामले) में एकमात्र अप्राथमिकी अभियुक्त कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया गहरे संकट में हैं। कभी अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया ने 2020 के बाढ़ विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। इस मामले में अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस लल्लू पर है।
अब बाढ़ ASP राकेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। पहले उच्च न्यायालय ने लल्लू की बेटी के तिलक और विवाह के कारण उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन 16 जुलाई को न्यायालय से कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने दबाव और बढ़ा दिया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस बाढ़ न्यायालय में लल्लू की संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन दाखिल कर सकती है। दूसरी ओर यह भी संभावना जताई जा रही है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण लल्लू मुखिया सरेंडर कर सकते हैं। फिलहाल लल्लू फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्टर: कुन्दन किशोर, बाढ़, पटना