मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Jul-2025 08:27 AM
By First Bihar
Bihar News: बगहा से सनसनीखेज खबर है, जहां चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबरी महुअवा गांव में मोबाइल चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बांधकर जमकर पिटाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर छुड़ाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबरी महुअवा डीह टोला बाजार में हुई। जानकारी के अनुसार झारमुहवी गांव निवासी गुड्डू मियां और महुअवा गांव निवासी पप्पू मियां का मोबाइल अचानक गायब हो गया। जब गुम हुए मोबाइल पर कॉल किया गया तो गौनाहा थाना क्षेत्र के औरार पिपरा गांव निवासी एक व्यक्ति के जेब में मोबाइल की रिंग बजी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया, उसके हाथ बांधे और जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर चौतरवा थाने लाई। चौतरवा थाना प्रभारी ज्योतिपुंज ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने लिखित में कहा कि गलतफहमी के कारण शक के आधार पर व्यक्ति को चोर समझकर पकड़ा गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद व्यक्ति को उसके परिजनों के साथ छोड़ दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार ने नहीं की है।
रिपोर्टर: दीपक राज