मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Feb-2023 04:09 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां नाला सफाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के राजडयोरी स्थित मुख्य नाले की है. जहां नाले की सफाई के दौरान एक व्यक्ति की बॉडी मिली है. वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची.
बताया जा रहा है सुबह सुबह नगर निगम द्वारा सर्वोदय विद्यालय के पीछे मुख्य नाले की सफाई का कार्य शुरू किया जा रहा था. लेकिन जैसे ही पोकलेन चालक ने बोकेट को नाला में डालकर कचड़ा खींचने लगा वैसे ही कचड़े के साथ बोकेट में एक व्यक्ति का शव बाहर आ गया. नाले में शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस भी पहुंची फिर शव को नाले से बाहर निकाला गया. हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि नाले में डूबने से मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच में भेज दिया है और शव की पहचान करने में जुट गई है.