ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बिहार में तेज रफ्तार का कहरः सुपौल में अज्ञात वाहन ने बाइक को...

बिहार में तेज रफ्तार का कहरः सुपौल में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

25-Feb-2023 01:51 PM

By First Bihar

SUPAUL: बिहार में तेज रफ्तार के कारण हो रहे सड़क हादसे लगातार बढ़ती जा रही है। इन हादसों के कारण लोगों की होने वाली मौत का आकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब राज्य में एक दो सड़क हादसे ना हो। प्रशासन के द्वारा इसकी रोकथाम के लिए प्रयास भी की जा रही है। इसके बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के सुपौल से निकल कर आई है। जहां दो बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया है। इस घटना में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


दरअसल, बिहार के सुपौल में देर रात बाइक सवार दो लोग शादी समारोह से शामिल होकर वापस आ रहे थे। तभी सदर थाना क्षेत्र के कुमहैट पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दी। मृतक की पहचान महेशपुर वार्ड के निवासी चौटी शर्मा और सूरज कुमार कामत के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि, देर शाम दोनों अपने घर से मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव अपने रिश्तेदार खरखन कामत के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह से दोनों रात में लगभग 11:30 बजे बाइक से वापस महेशपुर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल सदर थाना क्षेत्र के कुमहैट पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


बता दें कि, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस युवक की पहचान में जुट गई। शव के पहचान होने के बाद इस घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई। साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, सूरज सड़क हादसे में मौत हौ गई उसकी अभी शादी नहीं हुई थी, और वह अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटा था। 


वहीं दूसरा मृतक चौठी शर्मा की शादी हो गई थी और उनके  तीन छोटे बच्चे थे। बताया जा रहा है कि, चौठी शर्मा के एक भाई की मौत बीमारी के कारण 20 दिन पहले हो गई थी और अब परिवार के दूसरे बेटे के मौत से परिवार वालें सदमे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।