मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Feb-2023 03:12 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी से एक अजीब हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां एक सड़क हादसे में शादी में जा रही कार अचानक पोल पर चढ़ गई. दुर्घटना का शिकार बनी कार में दूल्हा के साथ आधा दर्जन बाराती सवार थे. वही स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी बाराती और दूल्हे को निकाला गया. दूसरी तरफ घटना स्थल पर पहुंचने वाले हर आदमी यह देख कर हैरान रहा कि सड़क पर चलने वाली कार बिजली के पोल पर कैसे चढ़ गई.

बताया जा रहा है यह हादसा पूर्वी चंपारण के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जगीरहा चौक के पास की है जहां दुल्हे की गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टकरा गई. टकराते ही गाड़ी पोल के उपर पलट गयी. और अजीब तरीके से कार का पिछला भाग पोल के सहारे उपर की ओर चढ़ गया. यह हादसा गुरुवार रात दस बजे के करीब की है. इस हादसे में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए.
घटना के चश्मदीद लोगों ने बताया कि हम लोग वही पास में थे तभी जोरदार टक्कर की आवाज आयी. देखा तो दूल्हे सहित करीब आधा दर्जन बाराती गाड़ी में फंसे हुए थे. फिर इसकी सूचना कुण्डवा चैनपुर पुलिस को देते हुए बचाव कार्य शुरू किया गया. ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी में मौजूद सभी को निकालकर घोड़ासहन हॉस्पिटल भेजा गया.