छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
01-Feb-2023 09:54 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जमीन खरीदने वाले लोगों को अब और बड़ा झटका लगेगा. सूबे में जमीन में पहले से ज्यादा महंगी होगी. जल्द ही जमीन का एमवीआर यानी मिनिमम वैल्यू रेट जल्द बढ़ सकता है. ऐसे में जमीन रजिस्ट्री के लिए ज्यादा पैसा चुकाना होगा. इस बदलाव को लेकर जमीन के मिनिमम वैल्यू रेट (एमवीआर) में जिला मूल्यांकन समितियों ने मद्यनिषेध उत्पाद और निबंधन विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है.
विभागीय अधिकारी इसकी समीक्षा में जुटे हैं. जिसके बाद विस्तृत समीक्षा के बाद राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया जायेगा. सरकार की मंजूरी मिलते ही एक अप्रैल से संशोधित एमवीआर लागू हो सकता है. एमवीआर जमीन का वह न्यूनतम निर्धारित मूल्य होता है, जिसके आधार पर उसकी खरीद-बिक्री पर रजिस्ट्री शुल्क वसूल की जाती है.
फिलहाल इसके लिए जिलों की राय ली जा रही है. राज्य सरकार का निबंधन विभाग इसके लिए होमवर्क में जुटा है. राज्य सरकार से हरी झंडी मिलते ही जिलों के स्तर पर एमवीआर बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उसके बाद बढ़ी हुई दरों के आधार पर लोगों को निबंधन शुल्क देना होगा. अगर किसी सरकारी परियोजना के लिए किसी रैयत की जमीन अधिग्रहित की जाती है तो उस रैयत को मुआवजा के रूप में जमीन की कीमत एमवीआर के तहत ही दी जाएगी. इसके लिए संबंधित जिले के जिलधिकारी के गाइडलाइन को ध्यान में रखा जाता है.
क्या है एमवीआर
एमवीआर यानी मिनिमम वैल्यू रेट वह दर होती है जिसे सरकार किसी जमीन का न्यूनतम मूल्य मानती है. किसी खास इलाके में खास तरीके की जमीन की हो रही खरीद-बिक्री में जो औसत बाजार मूल्य पाया जाता है, उसी के आस-पास एमवीआर तय किया जाता है. संबंधित जिलों के जिलाधिकारी इसे अधिसूचित करते हैं.
अधिसूचित होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री में उस खास तरह की जमीन का सरकार वही मूल्य मानकर चलती है. जमीन विक्रेता या खरीदार को उसी आधार पर निबंधन शुल्क तय करना होता है. अगर कोई जमीन एमवीआर से कम कीमत में भी खरीदता है तो उसे निबंधन शुल्क एमवीआर के तहत ही देना होता है.