मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-May-2020 06:08 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में लॉकडाउन के दौरान नियम-कानूनों की अब तक खूब धज्जियां उड़ी हैं। पुलिस मुख्यालय के आंकड़े तो यहीं बयां करते हैं। वहीं लॉकडाउन 4.0 में छूट का दायरा जरूर बढ़ गया है पर नियमों के टूटने का सिलसिला लगातार अब तक जारी है। तभी तो बिहार पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने पर पिछले 24 घंटे में 26 लाख रुपये की वसूली की है जबकि अगर पूरे लॉकडाउन अवधि में वसूली की बात की जाए तो ये आंकड़ा 18 करोड़ के करीब पहुंच चुका है।
बिहार पुलिस मुख्यालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वाहन चालकों से लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के एवज में 26 लाख 19 हजार रुपये की वसूली की गयी है। जबकि 28 लोगों को अरेस्ट किया गया है वहीं 21 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जबकि पुलिस ने 904 वाहनों को जब्त किया है।
वहीं अब तक पूरे लॉकडाउन पीरियड में पिछले 24 मार्च से लेकर आज 21 मई तक के आंकड़ों की बात करें तो बिहार में लॉकडाउन के दौरान अब तक 2305 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है जबकि 2158 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। लॉकडाउन के इस पीरियड में 76,361 वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं इस दौरान 17 करोड़ 87 लाख 83हजार छह सौ छत्तीस रुपये का फाइन वसूला गया है।