ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / पटना में कोरोना से BDO की मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत...

पटना में कोरोना से BDO की मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

18-Apr-2021 08:24 AM

NALANDA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार ने तेजी पकड़ ली है. कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के बीडीओ राहुल कुमार समेत तीन लोगों की मौत कोरोना से हो गयी है. बीडीओ राहुल कुमार ने पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 7 अप्रैल को नूरसराय अस्पताल में कोरोना एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाये गये थे. 


वहीं दूसरी ओर, पटना के बेलछी ब्लॉक के किरानी रहे चंद्रप्रकाश उर्फ कुक्कू सिंह की मौत पटना आवास में हो गयी. वे हरनौत थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव के रहने वाले थे. इसी तरह, पावापुरी वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स) में मानपुर थाना क्षेत्र के नेबाजी बिगहा गांव निवासी 45 वर्षीया महिला कांति देवी की मौत हो गयी. 


इसी के साथ ही नालंदा जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गयी है. जबकि, 582 एक्टिव मामले हैं. सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं. नूरसराय अस्पताल के एक डॉक्टर समेत जिला में 156 कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं.