ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / पटना PMCH में 70 डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव, 50 से ज्यादा नर्स भी संक्रमित

पटना PMCH में 70 डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव, 50 से ज्यादा नर्स भी संक्रमित

20-Apr-2021 05:45 PM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना में हालात बेकाबू हो ते रहे हैं. इस वक़्त एक ताजा खबर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल से जुड़ी हुई आ रही है. जानकारी मिली है कि बड़ी संख्या में पटना पीएमसीएच के डॉक्टर्स और नर्स पॉजिटिव पाए गए हैं.


पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीएमसीएच में कार्यरत 70 डॉक्टर्स और 55 से ज्यादा नर्स अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को भी 7 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से दो की स्थिति ठीक नहीं है. इसलिए उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. बाकि संक्रमित डॉक्टरों को आइसोलेट कर दिया गया है. उनके संपर्क में आये अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है.


गौरतलब हो कि बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. खाकी से लेकर खादी तक हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है. चिंता की बात है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मरनेवालों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है. बिहार में दारोगा और इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.


बिहार में कोरोना वायरस वैक्सीन का दोनों डोज लेने के बावजूद भी पुलिसवाले कोरोना के प्रकोप से नहीं बच पा रहे हैं. सूबे में इस साल 202 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीते दिनों दारोगा और इंस्पेक्टर समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों की मौत कोरोना से हो गई. अभी भी कई डीएसपी रैंक के अधिकारी कोरोना से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं.