मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Apr-2021 07:20 PM
By PRASHANT KUMAR
DARNBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया है. प्रशासनिक टीम ने शहर के चार बड़े मॉल को सील कर दिया है.
सोमवार को दरभंगा शहरी क्षेत्र के चार मॉल को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के उल्लंघन, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के मामले में जिला प्रशासन ने सील किया है. उनके प्रबंधकों को भी हिरासत में लिया लेकर, उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत तहत कार्रवाई जिला प्रशासन करेगी. जिन मॉल को सील किया गया है उनमें निवान, सिटीकार्ट और मेगा शॉप शामिल हैं.
उधर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के आईसीयू वार्ड में 25 बेड की सुविधा बढ़ाई गई है. इसके साथ ही अब आईसीयू में यहां 32 बेड की क्षमता हो गई है. सोमवार को जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने डीएमसीएच में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएमसीआईसीएल के अभियंताओं ने ऑक्सीजन प्लांट को चालू किया. इब इससे डीएमसीएच खुद प्रतिदिन 45 सिलिंडर ऑक्सीजन का निर्माण कर सकेगा. यहां ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाने से डीएमसीएच को आईसीयू के हर बेड पर ऑक्सीजन मिलता रहेगा. बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए यह सुविधा बढ़ाई गई है.