ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / Expressway In Bihar: बिहार का यह 'हाईवे' 3700 cr से बन रहा, पटना...

Expressway In Bihar: बिहार का यह 'हाईवे' 3700 cr से बन रहा, पटना समेत इन इलाकों का होगा विकास...चमक जायेगी किस्मत

Expressway In Bihar:में पटना से सासाराम के बीच ₹3700 करोड़ की लागत से फोर लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जा रहा है, जिससे सफर का समय चार घंटे से घटकर डेढ़ घंटे हो जाएगा। यह हाईवे पटना, भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम जिलों को जोड़ेगा।

04-May-2025 08:04 AM

By First Bihar

Expressway In Bihar: बिहार में एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई योजनाओं पर काम कर रही हैं. पटना से सासाराम के बीच केंद्र और राज्य सरकार 3700 करोड़ की लागत से 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनवा रही है. इस राजमार्ग के बनने से राजधानी से सासाराम तक का सफऱ आसान हो जाएगा. समय की भी बचत होगी. आज जहां सासाराम की दूरी कम से कम चार घंटे में तय होती है, फोर लेन एक्सेस कंट्रोल्ड बन जाने से यह दूरी डेढ़ घंटे में पूरी होगी.

वर्तमान में सासाराम से पटना के बीच में सफर स्टेट हाईवे-2 और स्टेट हाईवे-81 से पूरा किया जाता है. लेकिन इस 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम पूरा हो जाने के बाद इन दोनों शहरों के बीच की 120 किलोमीटर का सफर  महज डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा. बता दें, एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का एक ऐसा राजमार्ग होता है, जहां पर प्रवेश और निकास के लिए सीमित बिंदु होते हैं. इसे इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि यातायात का प्रवाह बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से हो सके. आप इस आसान भाषा में ऐसे समझें. कंट्रोल्ड हाईवे में प्रवेश और निकास के कम जगहों पर होता हैं,ताकि सफर करने वाले को बहुत ब्रेक लगाने की जरूरत न पड़े .    

जानकारी के अुसार, पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर को 2 साल के अंदर बनाया जायेगा. यह ग्रीनफील्ड हाईवे पटना से आरा होते हुए सासाराम तक जाएगा.  यह ग्रीनफील्ड हाईवे एनएच-19, एनएच-319, एनएच-922, एनएच-131G और एनएच-120 से होकर गुजरेगी. यह प्रोजेक्ट बिहार स्टेट हाइवे की एसएच-12, एसएच-102, एसएच-2 और एसएच-81 से भी होते हुए जाएगी. इस हाईवे के बनने से पटना, भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम जिले के लोगों को फायेदा होगा.  पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर बनने से पीरो, नौबतपुर, अरवल, सहार, हसन बाजार, संझौली और नोखा के लोगों को राहत मिलेगी. इसके अलावा, पटना से भोजपुर, अरवल, रोहतास होते हुए वाराणसी जाना आसान हो जायेगा.