मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-May-2025 03:22 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ ने शिक्षकों के सवालों के जवाब दिए. शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कई जानकारी दी. टीआरई-1 के एक शिक्षक के पत्र से विभाग के एसीएस इतने प्रभावित हुए कि अपने अफसरों-कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जबतक शिक्षकों का वेतन नहीं आपको वेतन नहीं लेना है.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ ने कहा कि एक टीचर की वेदना समय पर वेतन नहीं मिलने का है. मैं बार-बार चेतावनी देता हूं कि, लास्ट बार तो यहां तक चेतावनी दे दी कि जब वेतन नहीं देंगे तो आपके वेतन की भी निकासी नहीं होने दी जायेगी. टीआरई-1 के शिक्षक के सवाल पर उन्होंने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि ये शिक्षक काफी अच्छे हैं.
उन्होंने कहा कि शिक्षक के पत्र को देखकर ऐसा लगा कि शिक्षा विभाग के कार्यालय के अधिकारी-कर्मी का वेतन तब भी निकलेगी जब शिक्षक का निकलेगा. शिक्षा विभाग इसके लिए सीरियस है. हमने ई-शिक्षा एप्प में ही सुविधा दी है. आप शिकायत करिए,हम रोज सुबह देखते हैं. मैंने उसे खोला तो लंबित वेतन-एरियर का मामला देखा,तब बड़ा दुःख हुआ. शिक्षकों के वेतन में जो भी लापरवाही बरतेंगे उन पर कार्रवाई करेंगे. सभी चीजें ऑनलाइन होनी चाहिए, सारी छुट्टी ऑनलाइन होनी चाहिए.