ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल

Home / bihar / Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने महिला DPO को दी बड़ी जिम्मेदारी, निलंबित...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने महिला DPO को दी बड़ी जिम्मेदारी, निलंबित पूर्व DEO के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही

शिक्षा विभाग ने डीपीओ पूनम कुमारी को वित्तीय प्रभार के साथ पटना डीईओ की जिम्मेदारी सौंपी है। मोतिहारी में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद डीईओ संजय कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

31-May-2025 12:13 PM

By First Bihar

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने महिला डीपीओ को बड़ी जिम्मेदारी दी है. पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के निलंबन के बाद खाली पद पर कार्य करने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी को कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है. शिक्षा विभाग ने इन्हें वित्तीय प्रभार भी दिया है. स्थायी पदस्थापन होने तक वरीय डीपीओ पूनम कुमार कार्य करेंगी.

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने 28 मई को ही पत्र जारी कर दिया है. वहीं पटना के निलंबित जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. शिक्षा विभाग ने उप निदेशक(प्रशासन) जावेद अहसन अंसारी को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है. विभाग ने तीन महीने में विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर रिपोर्ट देने को कहा है. 

बता दें, मोतिहारी में पदस्थापन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार पर गंभीर आरोप लगे थे. बेंच-डेस्क की खरीद में गड़बड़ी, विद्यालय मरम्मति में गड़बड़ी करने समेत कई अन्य आरोप थे. मोतिहारी के उप विकास आयुक्त ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें तत्कालीन डीईओ संजय कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई. डीडीसी की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने पटना के वर्तमान डीईओ संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है.