एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
13-Feb-2026 10:01 PM
By First Bihar
BIHAR: बिहार के मधुबनी और गया में सिलेंडर में आग लगने की घटना सामने आई है। गया में सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया तो वही मधुबनी में भांजे की छठ्ठी का खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गयी और मामा आग में झुलसकर घायल हो गये जिन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है।
सबसे पहले बात मधुबनी की करते हैं जहां घर में खुशी का माहौल था। बच्चे की छठ्ठी की तैयारी चल रही थी। भोज का खाना बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा ऑन किया आग लग गयी। गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते आग लगी जिसे बुझाने के लिए बच्चे का मामा आकाश जुट की बोरी लेकर आया लेकिन वह आग में झुलसकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे परिजन मधुबनी सदर अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 40 % जल जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया।
वही गैस सिलेंडर में आग लगने की दूसरी घटना गया जिले से 30 किलोमीटर दूर बेलागंज थाना क्षेत्र में हुआ। जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना गया जिला के बेलागंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत टिकुली गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में रोज की तरह खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों तक उसकी आवाज सुनाई दी और लोग दहशत में बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन विस्फोट के कारण घर में रखा फर्नीचर, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पानी और बालू की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती रही और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस दौरान आग ने आसपास के तीन घरों को अपने आगोश। में समा लिया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास के अन्य घरों तक लपटें फैलने से बच गईं और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी मोहम्मद एमाद आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की। अधिकारियों ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर अग्निशमन दल नहीं पहुंचता तो आग आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी। परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस तरह की घटना से सीख लेने की जरूरत है। चूल्हा में सिलेंडर लगाने से पहले उसे अच्छी तरीके से जांच कर लें की कही सिलेंडर लीकेज तो नहीं कर रहा है। यदि ऐसा हो रहा हो तो तुरंत सिलेंडर के नोव को बंद कर दे और इसकी सूचना एजेन्सी और वेंडर को देकर इस तरह की घटना होने से बचाए।