मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Feb-2026 11:25 AM
By First Bihar
Bihar Teacher Vacancy 2026 : बिहार में कंप्यूटर शिक्षा को लेकर लंबे समय से चल रही मांग के बीच अब एक सकारात्मक संकेत मिला है। राज्य में जल्द ही कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। हालांकि, इससे पहले सामान्य शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह जानकारी खुद बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी।
दरअसल, बिहार विधानसभा के प्रश्नकाल में सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने राज्य में कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली कब तक की जाएगी। इस पर शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीर है और कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली जल्द की जाएगी, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता सामान्य शिक्षकों की नियुक्ति को दी गई है।
मंत्री ने बताया कि राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर सामान्य विषयों के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली को लेकर ठोस योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न हो।
गौरतलब है कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है। डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते दायरे को देखते हुए स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की जरूरत महसूस की जा रही है। कई सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब तो स्थापित हैं, लेकिन प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में विधानसभा में उठा यह मुद्दा काफी अहम माना जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि सरकार भविष्य में तकनीकी शिक्षा को और सशक्त करने के लिए अलग से नीति ला सकती है। हालांकि उन्होंने किसी निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि सामान्य शिक्षकों की बहाली पूरी होने के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।