मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Jan-2026 06:31 PM
By First Bihar
Bihar Bhumi: पटना डीएम ने भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कर्मचारी अंचल कार्यालय, मसौढ़ी में पदस्थापित हैं और वर्तमान में निलंबित चल रहा था।
दरअसल, राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को दिनांक 23.12.2025 को प्रखंड कार्यालय, मसौढ़ी के परिसर से निगरानी विभाग के धावा दल द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इन पर कार्यों में स्वेच्छाचारिता, अनियमितता, दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन का कार्य लंबित रखने तथा आवेदकों से अनुचित माँग का गंभीर आरोप था। भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया था। अंचल अधिकारी, मसौढ़ी द्वारा इनके विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर भेजा गया था।
पटना जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी श्री राजा कुमार के विरूद्ध विधिवत अनुशासनिक कार्यवाही का संचालन किया गया। अपर समाहर्त्ता, पटना को संचालन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, मसौढ़ी को प्रस्तोता पदाधिकारी नियुक्त किया गया था। अनुशासनिक कार्यवाही के विधिवत संचालन के पश्चात श्री राजा कुमार के विरूद्ध गठित सभी आरोप पूर्णतः प्रमाणित पाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी श्री राजा कुमार के विरूद्ध आरोप बहुत गंभीर प्रकृति के थे।
उनका आचरण बिहार सेवा संहिता के नियमों के प्रतिकूल पाया गया। आरोपी राजस्व कर्मचारी को सुनवाई का पर्याप्त मौका दिया गया था परन्तु उन्होंने अपने बचाव में कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी राजा कुमार का सेवा में बने रहना लोकहित के प्रतिकूल है।
अनुशासनिक कार्यवाही के विधिवत संचालन के पश्चात आरोपी राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पटना जिलाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। जिला प्रशासन, पटना द्वारा इस नीति का अक्षरशः अनुश्रवण किया जाता है। दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।